उत्तराखंड में बोले जेपी नड्डा, PM मोदी का यहां से है विशेष लगाव, त्रासदी में कांग्रेस ने खाई थी मलाई

By अंकित सिंह | Feb 09, 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर-शोर पर है। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रप्रयाग पहुंचे थे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमले भी किए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में लोग हर तरह से अपनी बात रखने का प्रयास करते हैं। आज चुनाव है तो नेता आएंगे और कहेंगे कि मैं ये करूंगा, मैं वो करूंगा। जनता के बीच जाते समय आप एक बात जरूर कहिए कि कभी किसी को वो क्या करेगा इसके आधार पर वोट मत दो। क्योंकि चुनाव में 4 दिन के लुभावने नारे तो सब दे देंगे। किसी को भी तय करने का आधार यह होना चाहिए कि उस नेता और उस पार्टी ने पीछे क्या किया है, वही तय करेगा कि वो आगे क्या करने वाला है। नड्डा ने कहा कि भाजपा में मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप दम के साथ कह सकते हो कि पीछे जो हमने काम किया है, उसी के आधार पर आप हमकों काम करने का मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि भाजपा का जो भी नेता चुनाव लड़ता है, वह अपने और अपनी पार्टी के रिपोर्ट कार्ड की बात करता है। लेकिन क्या कभी आपने कांग्रेस को रिपोर्ट कार्ड रखते हुए देखा है। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले हमेशा गांव-गांव, जाति जाति का झगड़ा लगाकर, भाई भाई के बीच झगड़ा लगाकर और समाज को बांटकर वोट लेंगे, ये ही कांग्रेस का तरीका है। लेकिन हम न जाति पूछते हैं, न इलाका पूछते हैं, हम केवल पूछते हैं कि वो इंसान है, वो उत्तराखंडी है, उसका विकास करना हमारा काम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसीलिए भाजपा को समर्थन देने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला

Asian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व