'हमने लाइसेंस राज को किया खत्म', जेपी नड्डा बोले- मोदी सरकार में हुआ समग्र विकास

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तमिलनाडु दौरे पर हैं। तमिलनाडु के मदुरै में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बातचीत की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी नीतियां गरीब, किसान, महिला और उद्योग समर्थक रही हैं। मोदी सरकार में समग्र विकास हुआ है। हम सबका ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 8 वर्षों में 32,000 अनावश्यक अनुपालनों को हटा दिया गया है। हमने लाइसेंस राज को खत्म कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष पर नड्डा का निशाना, बोले- चुनाव से पहले ये लोग बोलते हैं, नतीजों के बाद भागते हुए दिखते हैं

इससे पहले गुजरात में जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस देश में भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। विचारधारा का अनुसरण करने वाली अन्य कोई पार्टी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज कांग्रेस कहां है? यह न तो भारतीय है, न राष्ट्रीय, न ही कांग्रेस। यह भाई-बहन की पार्टी है (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए)। भारत जोड़ो की जगह उन्हें कांग्रेस जोड़ो की चिंता करनी चाहिए क्योंकि वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर