राज्यसभा में पर्चा कांड पर बोले जेपी नड्डा, संसद की मर्यादा के खिलाफ काम करने का TMC का पुराना इतिहास

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2021

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से उनके लिखित बयान का पर्चा छीनकर फाड़ दिया और उसके पुर्जे-पुर्जे करके आसन की तरफ उड़ा दिया। विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी कांड को लेकर हंगामा कर रहे थे। इस व्यवहार की भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निंदा की है। बीजेपी चीफ ने कहा कि तृणमूल के सांसदों ने आज जिस तरह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बर्ताव किया,वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और निंदनीय है। संसद की मर्यादा के खिलाफ काम करने का टीएमसी का पुराना इतिहास है। नड्डा ने कहा कि शोर मचाना, कागज फाड़ना उनकी संस्कृति है।BJP इसका विरोध करती है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार