महाराष्ट्र को अंधेरे में धकेल देने वाला महाअघाड़ी, JP Nadda बोले- सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में जा बैठे उद्धव ठाकरे

By अंकित सिंह | Nov 18, 2024

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवी मुंबई में एक चुनावी रैली में कहा कि हम ऐसी सरकार दे रहे हैं जो लोगों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीति के मोर्चे पर दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। नड्डा ने कहा कि दस साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राजनीति की एक नयी संस्कृति और परिगढ़ी है। 

नड्डा ने कहा कि महायुति, एक उगता सूरज है, जो महाराष्ट्र को रोशनी देगा, जबकि महाअघाड़ी महाराष्ट्र को अंधेरे में धकेल देने वाला है। महायुति, महाराष्ट्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है, जबकि महाअघाड़ी आपकी तकलीफों को और बढ़ाएगा। विपक्ष पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि आज राहुल गांधी, संविधान की पुस्तक लेकर घूमते हैं। उन्होंने संविधान की पुस्तक को पढ़ा नहीं है, बस लेकर घूमते हैं। क्योंकि बाबा साहेब ने संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आज कर्नाटक में प्राइवेट ठेकेदारों को टेंडर देने में भी मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। आज तेलंगाना में SC-ST-OBC के आरक्षण को मुसलमानों को देने की साजिश रची जा रही है।

इसे भी पढ़ें: BJP से समर्थन वापस लेने पर बोले कोनराड संगमा, मणिपुर की स्थिति चिंताजनक, बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास खो दिया

उन्होंने दावा किया कि बाला साहब ठाकरे ने कहा था कि अपनी पार्टी खत्म कर दूंगा, लेकिन कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करूंगा, लेकिन आज उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। बाला साहब ठाकरे के विचारों को एकनाथ शिंदे जी ने आगे बढ़ाया है। उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए अपने पिता के विचारों को ताक पर रखकर कांग्रेस के साथ जिस प्रकार से समझौता किया है, उसके लिए महाराष्ट्र आपको (उद्धव ठाकरे) कभी माफ नहीं करेगा। 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की