370 पर बोले जेपी नड्डा, पिछले 70 साल के दंश से मुक्त हो गया जम्मू कश्मीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

लोहरदगा। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को मात्र एक दिन की बहस में ही धाराशायी कर दिया। नड्डा ने आज यहां बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये जाने के चलते तीन परिवारों की रोजी रोटी चली गई है, लेकिन इस कदम के चलते जम्मू कश्मीर पिछले 70 साल के दंश से मुक्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव की वजह से राणे को छोड़नी पड़ी थी शिवसेना, विरोध के बीच भाजपा में हो रहे शामिल

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में परिसीमन लागू होगा जिससे दलित और आदिवासी भी विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां उनके साथ 5197 बूथ, तीन लोकसभा एवं 15 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे और सभी ने संकल्प लिया इस बार 65 पार। नड्डा ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में राज्य में पार्टी को 81 में से कम से कम 65 से 70 विधानसभा सीटें मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार