भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का बयान, महामारी के दौरान पृथकवास में विपक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि असम में कोविड-19 महामारी के दौरान कुछ विपक्षी दल पृथकवास में तो कुछ आईसीयू में पहुंच गए। नड्डा ने राज्य भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल केवल चुनावों के दौरान राजनीतिक पर्यटक के रूप में सामने आते हैं, लेकिन उसके बाद वे कहीं नहीं दिखते। उन्होंने कहा, सभी (विपक्षी) दल पृथकवास में रहे जबकि इनमें से कुछ तो आईसीयू में पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में दो सप्ताह पहले पहुंचा मॉनसून, दिल्ली और उत्तर भारत के हिस्सों को इंतजार

उन्होंने कलिता को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यदि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच कोई झिझक है तो उसे दूर करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे राज्य में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाएंगे। नड्डा ने सांप्रदायिक और भ्रष्ट ताकतों को हराने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर विश्वास रखने के लिए असम के लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी