भाई-बहन पढ़े लिखे अनपढ़ लगते हैं... Lucknow में कार्यसमिति की बैठक में JP Nadda ने बिना नाम लिए Priyanka और Rahul Gandhi पर साधा निशाना

By एकता | Jul 14, 2024

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई बाहर वाला हमें नहीं बताता, हमें खुद मालूम है कि हमें क्या करना है, इसलिए हमारा विश्वास भी न डगमगाए और हमारी चिंतन की प्रक्रिया लगातार चलती रहे, इसका हमें ध्यान रखना है।

इसे भी पढ़ें: Trump पर हुए हमले की निंदा करना Rahul Gandhi को पड़ा भारी, Amit Malviya ने पुरानी वीडियो साझा कर साधा निशाना

नड्डा ने कहा, '90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। भाजपा ने 10 साल सिर्फ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया वह भी सदन में बोल कर लगाया कि यह अस्थायी है, इसको हटा दिया जाएगा। ये (विपक्ष) आज प्रजातंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं। संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा, उसकी धज्जियां उड़ा कर आंध्र प्रदेश में एक बार नहीं 4 बार धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास होता है।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'देश में 1500 पार्टियां हैं, कौन सी ऐसी पार्टी है जो विचारधारा की पार्टी है? कांग्रेस पार्टी ने जिसका विरोध किया उसके साथ समझौता किया, जिसके साथ समझौता किया उसका विरोध किया। कोई भी विचारधारा नहीं है। आपके यहां जितनी क्षेत्रीय पार्टियां हैं किसी में भी कोई विचारधारा है? ये अकेली भाजपा है जो विचारधारा की पार्टी है।'

इसे भी पढ़ें: बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है.... कार्यसमिति की बैठक में Yogi Adityanath ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, 'हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि राजनीतिक कार्यकर्ता की हैसियत से हम कौन सा दृष्टिकोण लोगों के सामने खड़ा कर रहे हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि ये कांग्रेसी (क्या कहना चाहते हैं) और ये भाई-बहन पढ़े लिखे अनपढ़ लगते हैं।'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कांग्रेसियों की आंखें तो ठीक कर सकता हूं, लेकिन वह दृष्टि कहां से लाऊं जो इनको देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था दिखा सके।' उन्होंने कहा कि 200 साल तक जिस ब्रिटेन ने भारत में राज किया, उसे पछाड़ते हुए भारत दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इससे पहले उन्होंने कहा, हम कार्यकर्ता हैं और नेता भी हैं, और आप भी नेता हैं। नेता और कार्यकर्ता एक हैं। हर नेता पहले कार्यकर्ता होता है।

प्रमुख खबरें

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

Eid Look 2026: कम बजट में पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक, ट्रेंड में हैं ये ज्वेलरी सेट्स

Norway Chess में Gukesh vs Carlsen की जंग, क्या किंग को मात देंगे विश्व चैंपियन?