Congress के न्याय यात्रा पर JP Nadda का तंज, 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, OBC के मुद्दे पर भी घेरा

By अंकित सिंह | Jan 10, 2024

असम के गुवाहाटी में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'भारत न्याय यात्रा' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया। लेकिन वे (कांग्रेस) केवल वोट चाहते हैं। नेहरू ने अम्बेडकर को संसद में प्रवेश करने से रोक दिया था। ओबीसी के साथ इतना अन्याय करने के बाद अब ये 'न्याय यात्रा' निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आर्टिकल 356 का इस्तेमाल कर 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। ये लोग 'न्याय यात्रा' निकाल रहे हैं? अगर कल कोई हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार गिरा दे तो क्या होगा?...जब राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान यहां आएं तो आपको उनसे 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में पूछना चाहिए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के लिए सिर्फ चार ही जातियां हैं- महिला, युवा, किसान और गरीब। अगर इन चारों का उत्थान होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी मुख्यमंत्री ने कभी भी अपने किसी भी वादे को याद नहीं किया या उसके बारे में बात नहीं की। उनकी पार्टी की संस्कृति घोषणापत्र प्रकाशित करना, वादे करना, सत्ता में आना, 5 साल तक आनंद लेना है... और फिर इस चक्र को दोहराना है... वे नए वादे करते हैं, नए सपने दिखाते हैं, सत्ता में आते हैं और लोगों को फिर से धोखा देते हैं। लेकिन आज पीएम मोदी ने हमें रिपोर्ट कार्ड पॉलिटिक्स की संस्कृति सिखा दी है। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। हम वह भी पूरा करते हैं जिसका हमने वादा नहीं किया है!

इसे भी पढ़ें: 'झूठ बोलकर राजनीति नही चलती', Rahul Gandhi पर वार करते हुए JP Nadda बोले- ये भारत जोड़ नहीं रहे, तोड़ने में लगे हैं

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वोत्तर मुख्यधारा से जुड़ा है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा बार पूर्वोत्तर आने वाले प्रधानमंत्री हैं मोदी जी। पूर्वोत्तर की सारी समस्याओं का समाधान मोदी सरकार ने ही ​किया। उन्होंने कहा कि 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली...अन्याय की नींव रखने वाली कांग्रेस पार्टी, भारत को तोड़ने में कोई कसर न छोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी... आज भारत जोड़ो यात्रा करने चली है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह