भाजपा का मिशन बिहार, आरा-बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को दो दिवसीय दोरे पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर आने वाली सीटों पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेपी नड्डा मंगलवार को बक्सर और आरा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बक्सर जिले में विधानसभा की कुल छह सीटें हैं। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी गहमागहमी के बीच JDU उम्मीदवार ने दिया बच्चे को जन्म, नीतीश कुमार ने जमकर की प्रशंसा

इनमें बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव, राजपुर, दिनारा और रामगढ़ शामिल हैं। भोजपुर जिले में विधानसभा की सात सीटें है जिनमें संदेश, बरहरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर शामिल हैं। मयूख ने बताया कि दोनों रैलियों को संबोधित करते के बाद नड्डा मंगलवार की शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के साथ आरा में एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राजग के नेताओं के अलावा भाजपा के सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और जिले की विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन के उम्मीदवार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन बुधवार को नड्डा बेतिया और मोतिहारी के पिपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर