उत्तराखंड दौरे पर जेपी नड्डा, साधु-संतों का लेंगे आशीर्वाद, पूर्व सैनिकों के साथ भी करेंगे बैठक

By अंकित सिंह | Aug 19, 2021

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उन्होंने अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। जेपी नड्डा का यह दौरा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि अपने इस दौरे के दौरान जेपी नड्डा पार्टी के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। अगले साल उत्तराखंड में चुनाव होने है। आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर हैं। पार्टी पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में चर्चा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा से हिमाचल की राजनीति में आ सकता है बड़ा बदलाव

एक भाजपा नेता ने बताया कि पूर्व सैनिकों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना मजबूत हुई है। पार्टी की मानें तो नड्डा अपने इस दौरे में कुल 11 बैठक कर सकते हैं। जेपी नड्डा ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा नगर पंचायत प्रमुखों के साथ ही उनकी एक बैठक होगी। जेपी नड्डा पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भी अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे। इसके अलावा इन बैठकों के जरिए पार्टी के अलग-अलग नेताओं के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश