शिक्षक दिवस पर जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं, कहा- शिक्षा से ज्ञान और शिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त होता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रोत्थान में शिक्षकों का योगदान सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षा से ज्ञान एवं शिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त होता है। आपके द्वारा राष्ट्रोत्थान के लिए दी गई शिक्षाएं हमारा सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की, कहा- देश सदैव उनका आभारी रहेगा 

पांच सितम्बर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए तथा उनकी स्मृति में इस दिन को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती