Noida में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जेपी नड्डा की बैठक, बोले- हम सभी चुनावों के लिए तैयार

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

भाजपा 2024 चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मैदान में उतर चुके हैं। वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा में 'टिफिन मीटिंग' की। टिफिन मीटिंग' में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की कि पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए और सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए वे कैसे काम कर रहे हैं, इसकी भी समीक्षा की। हम 2024 के चुनाव सहित सभी चुनावों के लिए तैयार हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia को याद कर भावुक हुए केजरीवाल, कहा- भाजपा ने उन्हें फ़र्ज़ी मुक़दमे करके जेल में डाला है


2024 चुनाव का हिस्सा

टिफिन मीटिंग' 2024 के आम चुनाव से पहले बीजेपी के मेगा पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम का हिस्सा है। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, गौतम बौद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर सहित अन्य लोग नड्डा के साथ रहे। ‘टिफिन बैठक’ भाजपा की 2024 के आम चुनाव से पूर्व जनता तक पहुंच कायम करने के बड़े कार्यक्रम का हिस्सा है। इससे पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई थी। यह बैठक 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली थी। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे। 

 

इसे भी पढ़ें: Haryana में अपनी तैयारियों में जुटी AAP, 8 जून को जींद में केजरीवाल और मान की मेगा रैली


इन बातों पर बनी सहमति 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा की बैठक लगभग 10 घंटे तक चली। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठित मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए किस तरीके से अभी से ही तैयारी शुरू की जाए, इसको लेकर कि नेताओं के बीच चर्चा हुई है। सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं जिसमें कई प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। साथ ही साथ कई प्रदेश के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। चुनाव के मद्देनजर भाजपा कई बड़े फैसले कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त

Duplicate Vehicle RC: कैसे हासिल करें डुप्लीकेट आरसी, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाने का तरीका

कठिन हुई कनाडा की राह, ट्रूडो ने कर दी 35% स्टूडेंट वीजा कटौती, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव