Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में फिर होगा भाजपा का राज, कमलनाथ नहीं दिखा पा रहे कमाल!

By अंकित सिंह | Nov 30, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को बड़ी खुशखबरी मिलती दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। आज उसके एग्जिट पोल आए। एग्जिट पोल में भाजपा जबरदस्त तरीके से फायदे में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो जायेगा: प्रधानमंत्री मोदी

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी मध्य प्रदेश में 140 से 159 सीटें जीत सकती है। सत्ता विरोधी लहर के बढ़ते दावों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्य में बने रहने की संभावना है। वह पांचवीं बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। राज्य में कांग्रेस को महज 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। 

एग्जिट पोल पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने कई जगहों पर कहा है कि हमारे राज्य की महिलाओं से हमें जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, नतीजे अप्रत्याशित और अभूतपूर्व होंगे। उन्होंने कहा कि 'कांटे की टक्कर', 'कांटे की टक्कर'...'लाडली बहना ने सारे कांटे निकाल दिए'...हम जहां भी जाते थे, राज्य की महिलाएं हमारा समर्थन करती थीं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी का प्यार और मार्गदर्शन, अमित शाह की रणनीतियाँ, जेपी नड्डा का नेतृत्व, हमारे कार्यकर्ताओं का प्रयास और हमारी सरकार की योजनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को राज्य में बहुमत मिल रहा है।  

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे