जिंदल स्टील एंड पावर के संयुक्त प्रबंध निदेशक बने नौशाद अंसारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

नयी दिल्ली। इस्पात निर्माता जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने मंगलवार को नौशाद अख्तर अंसारी को कंपनी का संयुक्त प्रबंध निदेशक (जेएमडी) नियुक्त किया। इससे पहले अंसारी कंपनी के इस्पात कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। कंपनी ने बयान में कहा कि नौशाद अख्तर अंसारी को संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है। संयुक्त एमडी पद पर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अंसारी, सितंबर 2008 में पतरातू इकाई में कार्यकारी निदेशक के रूप में जेएसपीएल समूह से जुड़े थे। इसके बाद उन्हें जेएसपीएल रायगढ़ का कार्यकारी निदेशक-प्रभारी और जेएसपीएल का पूर्णकालिक निदेशक बनाया गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह