जूडा ने की अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा, आदेश प्राप्त होने के बाद लौटेंगे अपने काम पर

By सुयश भट्ट | Jun 07, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में जूडा की चल रही हड़ताल अब खत्म कर हो गई है। जूडा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात के बाद जूनियर हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पौधा लगाने पर ही मिलेगी बिल्डिंग परमिशन : मुख्यमंत्री चौहान

दरअसल जूडा 31 मई से पुरानी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जूडा की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 24 घंटे में काम पर वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी जूडा ने हड़ताल वापस नहीं ली।

ये थी मांगें-

1. सरकार की ओर से 6% सालाना मानदेय बढ़ाने का वायदा पूरा किया जाए।

2. जूनियर डॉक्टरों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए।

3. कोरोना के दौरान प्रति महीने 10 हज़ार रुपये मानदेय देने का वायदा पूरा किया जाए।

4. जूनियर डॉक्टर्स को ग्रामीण सेवा के बंधन से मुक्त किया जाए।

5. कोरोना काल में सेवा के लिए प्रशस्ती पत्र दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर

Uttarakhand में टैक्स-फ्री हुई बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Hanuman Ansh, कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब के करीब