मध्य प्रदेश में नर्सिंग एसोसिएशन के समर्थन में उतरा जूडा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By सुयश भट्ट | Jul 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही नर्सिंग एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अब जूडा भी नर्सिंग एसोसिएशन के समर्थन में सामने आ गया है। जूडा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नर्सिंग एसोसिएशन की मांगों का जल्द ही निराकरण की मांग की है।

बता दें कि जूडा ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश की नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों के साथ मिलकर कोरोना की दोनों लहरों का डटकर मुकाबला किया है। जूडा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ के कार्यों के लिए हम उनका सम्मान करते हैं और उनके साथ हो रहे अन्यायों को विरोध करते हैं। सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों का निराकरण करे।

इसे भी पढ़ें:जयविलास पैलेस की सुरक्षा में हुई चूक! दीवार कुदकर महल में घुसा युवक 

दरअसल नर्सिंग एसोसिएशन अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रही थीं। मांगे पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। नर्सिंग एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो सभी अपना इस्तीफा दे देंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल