लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए बना न्यायिक आयोग, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कुमार के नेतृत्व में होगी जांच

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2021

 लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए सरकार ने अपनी अधिसूचना जारी कर दी है।लखीमपुर खीरी मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच आयोग गठित किया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन लखीमपुर खीरी मामले की जांच के लिए किया गया है।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का स्वत: संज्ञान, चीफ जस्टिस रमना की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई

 

उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर कई दावों के साथ घूम रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन काले झंडे लिए किसानों के एक समूह के ऊपर से दौड़ता हुई नजर आयी है। अब राजनीतिक रूप से भी इस मामले को काफी ज्यादा बना बनाया जा रहा है। विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। सरकार ने पहले दिन ही साफ कर दिया था कि अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच होगी, लेकिन इसके बाद भी विपक्ष अलग-अलग मांगे कर रहा था। इसी बीच अब सरकार ने न्यायिक आयोग बना दिया है जो अब लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच करेगा।

 

 

 

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता