पेगासस जासूसी मामले में गृहमंत्री शाह इस्तीफा दें और न्यायिक जांच हो : गोविंद सिंह डोटासरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

जयपुर। पेगासस जासूसी मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा और मामले की उच्चतम न्यायालय से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के चाल, चरित्र व चेहरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के माध्यम से करवाई जाई। देश के गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए, उनका इस्तीफा लिया जाए। मैं तो कहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री को भी अपने आप को पाक साफ साबित करने के लिए मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की कमेटी से करवानी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: 20 जुलाई दुनिया के इतिहास का सबसे खास दिन! 52 साल पहले आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन ने रखा था चांद पर कदम

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्टाफ के फोन की जासूसी की खबरों पर उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पार्टी से दो बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रही वसुंधरा राजे के फोन टैप करना...इससे बड़ा दुर्भाग्य कोई हो नहीं सकता।’’ उन्होंने कहा कि खुद को राष्ट्रवादी, देशप्रेमी व देश के चौकीदार कहने वाले लोग ही देश की जनता की निजता का हनन करने लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान