जुलियन असांजे के बचाव में आई उनकी पत्नी, ट्रंप से की यह अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020

लंदन। जुलियन असांजे की संगिनी स्टेला मोरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से विकीलीक्स के संस्थापक को माफ करने की अपील की है। मोरिस ने अपने दो बच्चों का फोटो बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा, ‘‘ये जुलियन के बेटे मैक्स और गैब्रियल हैं। उन्हें अपने पिता की जरूरत है। हमारे परिवार को फिर से एकसाथ रहने की आवश्यकता है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी चुनाव के 18 दिन बाद, चीन के शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी बधाई

मोरिस ने कहा कि असांजे उनके जेल ब्लॉक में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण पिछले एक सप्ताह से उनकी कोठरी में ही बंद हैं। अमेरिकी अभियोजकों ने असांजे को जासूसी के 17 आरोपों में अभ्यारोपित किया है और एक आरोप एक दशक पहले गुप्त अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का है। इन आरोपों में उन्हें अधिकतम 175 साल की कैद हो सकती है।

प्रमुख खबरें

दुर्घटना से देर भली! चार सेकेंड लेट नहीं होता तो...चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय क्या हुआ था?

Balakot Air Strike | PM मोदी ने याद किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का वो दौर, कहा- पीछे से हमला करने में यकीन नहीं रखता आज का भारत

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!