30 जुलाई का इतिहास: 2012 में उत्तरी ग्रिड में खराबी से सात राज्यों में गुल हुई थी बिजली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई तीस जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सभी को याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है। दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।

1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म। 1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। 1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।

1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना। 1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता। 1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।

2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की। 2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल।

36 करोड़ लोग प्रभावित। 2024: केरल के वायनाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए। 2025: इजराइली हमलों में 46 फलस्तीनी मारे गये।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया