राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- वैक्सीन कहानी के जुमला-संस्करण से लोगों की जान नहीं बचेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कहानी के ‘जुमला संस्करण’ से लोगों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकती। उन्होंने एक चार्ट साझा कर यह दावा भी किया कि भारत में ऐसे लोगों की संख्या दूसरे देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है जिन्हें अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख को भी ट्विटर पर साझा किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने को लेकर वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की है। लेख में हालांकि उन्होंने यह उल्लेख भी किया है कि बड़ी संख्या में वयस्कों और बच्चों को अब तक टीका नहीं लग पाया है।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर