'बिहार में जंगलराज शुरू हो गया', आरके सिंह बोले- अपहरण के मामले में फरार हैं कानून मंत्री, कार्तिकेय को तत्काल बर्खास्त करें

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2022

पटना। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद ही राजद कोटे के मंत्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने पुराने साथी नीतीश सरकार पर हमलावर है। दरअसल, राजद कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है और उन्हें 16 अगस्त को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए वारंट जारी हुआ था।

उन्होंने कहा कि अनंत सिंह एक दुर्दांत अपराधी है और मुख्यमंत्री को ये सब नहीं पता है। ये विश्वास करने वाली बात है? कार्तिकेय सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि बिहार में 16 अगस्त को दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के 2 तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बढ़ सकती है नीतीश कुमार की टेंशन, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से जदयू के पांच विधायक नाराज! 

अंतरिम सुरक्षा की गई प्रदान

प्रदान इसी बीच दानापुर अदालत के आदेश की एक कॉपी सामने आई है। जिसके मुताबिक, कार्तिकेय सिंह को अदालत ने 12 अगस्त को एक आदेश में 1 सितंबर तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। दरअसल, शपथ लेने वाले राजद नेताओं में कार्तिकेय सिंह भी शामिल थे और फिर उन्हें कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला