‘बिहार में जंगलराज, लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं पा रही नीतीश सरकार’, CM पर राबड़ी देवी का वार

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने अन्य पार्टी विधायकों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बिहार विधान परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार में हर दिन हत्या, बलात्कार, चोरी हो रही है। इसे रोकने की ताकत सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान 2 दिनों में 22 हत्याएं हो गई। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सुशासन का जंगल राज बन गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार लॉ एंड ऑर्डर संभाल नहीं पा रही, राज्य में रोज हत्याएं हो रहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस का दलित कार्ड! जानें अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को क्यों बनाया प्रदेश अध्यक्ष


इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा कथित तौर पर आईआईएमआर और बीज उत्पादन केंद्र को बिहार से कर्नाटक स्थानांतरित करने को लेकर चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर विपक्ष सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर हमलावर है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने फिर एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के सीएम को इसकी जानकारी थी, तो क्या उन्होंने पीएम और कृषि मंत्री से बात की?

 

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले, वाणिज्य-कर विभाग में 460 अतिरिक्त पदों का सृजन, व्यापार करना होगा आसान


एनडीए सरकार पर वार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनका बिहार से पलायन रोकने का कोई इरादा नहीं है; वे इसे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां तक ​​कि गिरिराज सिंह ने भी इस बारे में तभी बात की जब मैंने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से किसी ने भी इस कदम का विरोध नहीं किया। बिहार को 'पैर पकड़वा मुख्यमंत्री' की जरूरत नहीं है। बिहार को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जिसके पास दूरदृष्टि हो और जो निडर होकर बिहार को आगे ले जा सके। यही डबल इंजन सरकार की हकीकत है। नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी के अलावा किसी चीज की परवाह नहीं है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।