बिहार में जंगलराज, अपराधियों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

छपरा (बिहार)। बिहार के सारण जिला के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के पास मंगलवार देर शाम को अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में एक अवर निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि एक अन्य सिपाही जख्मी हो गये। मढ़ौरा थाना प्रभारी बालेश्वर राय ने बताया, ‘‘शहीद हुए पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार साह (30) और सिपाही फारुक (28) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दोनों शहीद पुलिसकर्मियों के पास मौजूद एके 47 राइफल और एक पिस्तौल लूटकर वहां से फरार हो गए। राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह