टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छाया भारत के जूनियर लड़कों का जलवा, जीता कांस्य पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

मुंबई। भारत के जूनियर लड़कों रीगन अलबुकर्क और यशांश मलिक ने नीदरलैंड के लोड हुलशोफ के साथ मिलकर सर्बिया जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस ओपन में कांस्य पदक जीता। इस टीम को सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद रादेक स्काला, टामस मार्टिंको और ओंद्रेज क्वेटोन की चेक गणराज्य की तिकड़ी के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

रीगन को पहले मैच में रादेक के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी लेकिन हुलशोफ ने मार्टिंको को 3-2 से हराकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। यशांश ने इसके बाद ओंद्रेज को 3-1 से हराकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: पीठ दर्द के बावजूद भी हालेप चीन ओपन में भाग लेंगी

रीगन और हुलशोफ को हालांकि इसके बाद क्रमश: टामस और रादेक के खिलाफ 0-3 के समान अंतर से हार झेलनी पड़ी जिससे चेक गणराज्य की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत और नीदरलैंड की टीम ने स्पेन और स्लोवाकिया की टीम को 3-1 से हराया।

प्रमुख खबरें

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से