Jupiter Transit 2026: साल 2026 में गुरु का बड़ा खेल, 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेगी समृद्धि या झेलना होगा संकट

By अनन्या मिश्रा | Dec 22, 2025

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य, ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह जहां पर बैठते हैं, वहां पर विकास, विस्तार और सीख का मार्ग खोलते हैं। वहीं जब गुरु ग्रह शुभ होते हैं, तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और उन्नति आती है। बता दें कि साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरूआत में गुरु ग्रह का गोचर मिथुन राशि में रहेगा।


फिर 02 जून 2026 को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वहीं 31 अक्तूबर 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को गुरु ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में गुरु ग्रह का यह परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु ग्रह का यह गोचर राशियों पर कैसा प्रभाव दिखाएगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे कभी नहीं रखना चाहिए ये चीजें, वरना घर आ सकती है निगेटिव एनर्जी


मिथुन राशि

इस दौरान गुरु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से खर्च बढ़ेंगे और अस्पताल या विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वहीं इस राशि के लोग मानसिक रूप से अस्थिर और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपको धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आपका बजट बिगड़ सकता है। हालांकि यह समय आध्यात्मिक विकास के लिए काफी अहम है।


पूजा-पाठ, ध्यान और एकांत आपके लिए लाभकारी होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरी में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप इसको धैर्यपूर्वक संभाल लेंगे। यह आपको अधूरे कार्यों को समेटने का समय है। न कि कोई बड़े निर्णय लेने का समय है।


कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह पूरा साल काफी सर्वश्रेष्ठ होगा। गुरु आपकी राशि में उच्च होकर आएंगे। जिससे जीवन में नई ऊर्जा और पॉजिटिव बदलाव महसूस करेंगे। इस दौरान कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, हेल्थ में सुधार होगा और खुद को पहले से ज्यादा स्थिर और मजबूत पाएंगे।


इस दौरान कर्क राशि के जातकों को उन्नति के मौके मिलेंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह के योग्य हो चुके लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, उनमें अधिक सफलता मिलने की संभावना है। यह नई शुरूआत, आत्म-विकास और जीवन को एक नई दिशा देने का सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है।


सिंह राशि

इस अवधि में गुरु ग्रह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के भी स्त्रोत बढ़ेंगे। बचत बनने लगेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही सिंह राशि के जातकों को नौकरी में वेतन वृद्धि या फिर बोनस मिलने की संभावना है।


व्यापारियों को नए ग्राहक और आर्थिक सफलता मिलने के योग हैं। इस अवधि में परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। इस समय किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुल मिलाकर यह समय परिवार और धन दोनों मामले में स्थायित्व और संतुलन लेकर आएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate