12 साल बाद Jupiter का महागोचर, इन 6 Zodiac Signs की चमकेगी किस्मत, होगा Career Growth

By दिव्यांशी भदौरिया | May 27, 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर करना विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति करीब 12 साल बाद कर्क राशि में 2 जून को गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति देव देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कर्क राशि में गुरु ग्रह 31 अक्तूबर तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान कई राशियों की बल्ले-बल्ले होगी। करियर प्रोग्रेस, नई नौकरी मिलने के चांस, आय वृद्धि होना या आर्थिक स्थिरता बनीं रहेगी। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां जिन्हें खूब पैसा मिलेगा और तरक्की होगी।

मेष राशि

गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को खूब लाभ प्राप्त होगा। इस समय आपको माता लक्ष्मी की कृपा से धन मिलेगा, आय बढ़ेगी और संपत्ति बढ़ने के प्रबल योग देखने को मिलेंगे। जीवन में चल रही आर्थिक स्थिरता में बदलाव देखने को मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। काफी लंबे समय से आप प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय काफी उचित है। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी और आपके सभी कार्य संपन्न होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि में गुरु का गोचर होने वाला है, तो इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ प्राप्त होने जा रहा है। यह समय काफी सकारात्मक रहेगा। नए नौकरी मिलने के चांस ज्यादा है और बेरोजगार लोगों को कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। आय में वृद्धि होने के चांस सबसे ज्यादा है और आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी हो जाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, यह कार्य आपका सफल होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी काफी लाभ प्राप्त होने वाला है। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, हालांकि काम के सिलसिले में अपने घर या शहर से दूर जाना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों, आयात-निर्यात के कार्यों या अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। यदि आप समझदारी के साथ सही मौके का चयन करते हुए लगातार मेहनत करते रहेंगे, तो सफलता आपके कदम चूम सकती है।

तुला राशि

गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को काफी फायदा होने वाला है। आपको बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बेहतरीन वेतन या पद में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रुप से आप मजबूत बनेंगे और आय में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर मान-सम्मान, सफलता और आर्थिक उन्नति लेकर आने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में भी लाभ की स्थिति मजबूत रहेगी। आमदनी के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और बचत बढ़ने के संकेत हैं। आपकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से लोग प्रभावित होंगे, जिससे सामाजिक और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपकी पहचान मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और इस दौरान लिए गए फैसले आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि जातकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस दौरान मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में उन्नति मिलेगी। अगर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी और आय में वृद्धि होने के चांस है। यह समय आपके लिए अपार सफलता के लिए बस आपक आलस करने से बचें। 

प्रमुख खबरें

ट्रकों में भरकर भारत से कहां भागे घुसपैठिए मुस्लिम? बॉर्डर अलर्ट!

Amit Shah का बड़ा फैसला: Border से 15 KM के दायरे में सभी अवैध ढांचे होंगे ध्वस्त

Gaza में Israel का बड़ा एक्शन, 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड Muhammad Odeh को किया ढेर

Bakrid 2026 को लेकर Mumbai Police अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, 12,000 से ज़्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात