ट्रकों में भरकर भारत से कहां भागे घुसपैठिए मुस्लिम? बॉर्डर अलर्ट!

By अभिनय आकाश | May 27, 2026

पश्चिम बंगाल से आई यह तस्वीरें अब पूरे देश में सनसनी बन चुकी हैं। सड़क किनारे बैठे यह सैकड़ों लोग सिर पर बोरियां साथ में बीवी और बच्चे और ट्रकों में भर-भर कर यह बॉर्डर की तरफ भाग रहे हैं। दावा यह किया जा रहा है कि यह सभी बांग्लादेशी मुस्लिम है जो अब खुद ही भारत छोड़कर वापस बांग्लादेश लौट रहे हैं।सवाल यह है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बॉर्डर पर भगदड़ जैसे हालात बन [संगीत] गए। क्यों पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक इस मुद्दे पर सियासी भूचाल आ गया है? बता दें कि यह तस्वीरें पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर और स्वरूप नगर बॉर्डर इलाके से सामने आई हैं। जहां सैकड़ों लोग परिवार और सामान के साथ बॉर्डर के पास जमा हो गए। कई लोग ट्रकों में भरकर बॉर्डर तक पहुंचे। मानो किसी भी हालात में यह भारत छोड़कर जाना चाहते हो। दावा यह सामने आया है कि इनमें बड़ी संख्या में बांग्लादेशी मुस्लिम है जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे और अब कार्रवाही के डर से यह वापस लौट रहे हैं। दरअसल बता दें कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब अवैध प्रवासियों के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान शुरू हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट क्या है? यह सीमा रक्षा के लिए क्यों और कहाँ कहाँ जरूरी है? विस्तार से जानिए

वहीं विपक्ष यह कह रहा है कि कारवाही के नाम पर कई गरीब बंगाली भाषी लोगों को परेशान किया जा सकता है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया है। केंद्र सरकार अब एक हाई लेवल कमेटी बना रही है जो देश भर में असामान्य डेमोग्राफिक बदलावों की जांच करेगी। सरकार का यह कहना है और मानना है कि अब अवैध घुसपैठ को सिर्फ बॉर्डर का मुद्दा नहीं रखना है बल्कि देश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और भविष्य से जुड़ा हुआ मामला इसे माना जाएगा। फिलहाल बॉर्डर पर हलचल काफी तेज है। बीएसएफ अलर्ट है और बंगाल से सामने आ रही तस्वीरों ने पूरे देश में एक नई बहस ही छेड़कर रख दी है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा