31 अक्तूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृषभ राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बेहद खास माना जाता है। 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को पूरा करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, शिक्षा, विस्तार और विवाह आदि का कारक माना जाता है।

वृषभ राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर, 31 अक्तूबर को चौथे भाव गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली का चौथा भाव सुख, माता, वाहन और भवन का होता है। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों सुख-सुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपको इस दौरान कई तरह-तरह के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि वालों पर नौकरी-व्यापार पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का चौथे भाव में आना एक साथ कई तरह की खुशखबरी लाने वाला है। नौकरी में नए-नए मौका मिलेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों में आ रही हैं रुकावटें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।

जो लोग काफी समय से विदेशों में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनके कुछ मौके मिल सकते हैं। नौकरी में नई तरह की ऊंचाईयों को हासिल करने का मौका मिलेगा।

बिजनेस के लिहाज से आने वाले दिन वृषभ राशि वालों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा रहेगी। कारोबार में नई तरह की योजनाएं बन सकती है। लंबे समय से अटकी हुई को योजना या फिर डील पूरा हो सकता है, जो आपको काफी फायदा होगा।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि पर आर्थिक स्थिति और सेहत पर प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वैसे आय के कई तरह के साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं, आने वाले समय में आपको अच्छा खासा फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा। इस समय बैंक बैलेंस में काफी इजाफा होगा। हालांकि, सेहत के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

चोरबागान हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले CM Suvendu Adhikari, विपक्ष पर साधा निशाना

Preeti Pal ने Asian Para Games में रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला दूसरा Silver

Ballia में रामलीला मंच पर Mahamandaleshwar Kaushlendra Giri पर हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज

Yash Chopra Death Anniversary: बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाते थे यश चोपड़ा, इंडस्ट्री पर किया राज