Yash Chopra Death Anniversary: बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाते थे यश चोपड़ा, इंडस्ट्री पर किया राज

By अनन्या मिश्रा | Oct 21, 2026

आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हो गया था। उनको बॉलीवुड का 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता था। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए रोमांस, जुदाई, प्यार और रिश्तों को पर्दे पर इस तरह से पेश किया कि उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में बस गईं। वह सिर्फ रोमांटिक फिल्में नहीं बताते थे, बल्कि अपनी कई फिल्मों में उन्होंने प्यार और सनक को भी बखूबी दिखाया है। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर यश चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन थे एपीजे अब्दुल कलाम, गरीबी में बीता था बचपन

फिल्मी दुनिया में रखा कदम

इसके बाद साल 1959 से यश चोपड़ा ने फिल्म 'धूल का फूल' से निर्देशन की शुरूआत की। फिर उन्होंने 'वक्त' और 'धर्मपुत्र' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। इन फिल्मों से यश चोपड़ा को एक प्रतिभाशाली निर्देशक के रूप में पहचान मिली। वहीं साल 1973 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स शुरू किया। इस प्रोडक्शन हाउस से उनकी फिल्म 'दाग' रिलीज हुई। फिर यश चोपड़ा ने 'कभी-कभी', 'त्रिशूल' 'दीवार' 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों का निर्देशक किया।

सम्मान

भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए यश चोपड़ा को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्मभूषण से नवाजा गया। वहीं यश चोपड़ा ने फिल्म 'जब तक है जान' के निर्देशन को आखिरी फिल्म बताया था।

मृत्यु

वहीं 21 अक्तूबर 2012 को यश चोपड़ा का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ड्रग्स तस्करों की 902 करोड़ की संपत्ति जब्त की, DGP गौरव यादव ने दी जानकारी

Jammu-Kashmir से हर तरह के आतंकवाद का जल्द ही पूरी तरह होगा सफाया, IGP Tejinder Singh ने कर दिया बड़ा ऐलान

सर्दियों में AC बंद करने से पहले Service कब करवानी चाहिए और कब नहीं

Shaurya Path: Rudra और Prachand को स्वदेशी 20mm Aviation Gun से लैस करेगा India, China और Pakistan चिंतित