Jharkhand Election से ठीक पहले कांग्रेस के साथ बीजेपी ने कर दिया बड़ा खेल, कार्यकारी अध्यक्ष को ही पार्टी में करा लिया शामिल

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2024

झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सिन्हा कथित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से कांग्रेस पार्टी से नाखुश थे। पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जो भाजपा के राज्य चुनाव सह-प्रभारी भी हैं, ने मानस का भगवा पार्टी में स्वागत किया। सिन्हा ने भगवा खेमे में शामिल होने के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी की सेवा की है और पिछले 27 वर्षों से विभिन्न पदों पर रहा हूं। लेकिन, पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है. इसलिए, मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: 60% कर्मचारी कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाते हैं: रिपोर्ट

सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में चुनाव टिकट तीन मापदंडों पर दिए जाते हैं - पहला पार्टी को धन की पेशकश करना, दूसरा विधायक, सांसद या मंत्री के प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़ा होना और तीसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू