PM Modi के अमेरिका जाने के ठीक पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन, जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से बात की। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ उनकी बैठक के बारे में बात की है। विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में सिबिहा ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कीव की ऐतिहासिक यात्रा और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत के बारे में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से बात की। हम सहयोग के सभी आशाजनक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। हमने यूएनजीए से पहले विचारों का आदान-प्रदान किया और राजनीतिक वार्ता में अगले कदमों का समन्वय किया।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में भारत को वीटो पावर दिलाकर ही मानेगा अमेरिका! दोस्त रूस से क्या कर लेगा किनारा?

 प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडेन को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। हमें जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR