'जैसे अयोध्या में हराया, वैसे ही गुजरात में भी बीजेपी को हराने जा रहे हैं हम', अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Jul 06, 2024

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साथा। राहुल ने कहा कि हम सब मिलकर उन्हें गुजरात में हराएंगे।' हम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को गुजरात में वैसे ही हराएंगे जैसे हमने उन्हें अयोध्या में हराया था। राहुल ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से अयोध्या के किसानों की जमीन चली गई। अयोध्या के लोग इस बात से नाराज थे कि राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। जो आंदोलन आडवाणी जी ने शुरू किया था, जिसका केंद्र अयोध्या था, उस आंदोलन को इंडिया अलायंस ने अयोध्या में हरा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Agniveer को लेकर Rahul Gandhi ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोले- मुआवज़ा और बीमा में फर्क होता है

राहुल ने दावा किया कि पीएम मोदी अयोध्या से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षणकर्ताओं ने कहा कि वह हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: खत्म नहीं हो रहा केकेआर की हार का सिलसिला, चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की दूसरी जीत

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया