Donald Trump के खिलाफ गोपनीय दस्तावेज रखने का मामला में न्याय विभाग ने सुनवाई दिसंबर में करने किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के न्याय विभाग ने गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई टालनेका अनुरोध किया है। जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले की सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख तय की थी। ट्रंप गोपनीय दस्तावेजों को इकट्ठा करने और उन्हें वापस हासिल करने की न्याया विभाग की कोशिशों में बाधा डालने के मामले में 37 आरोपों का सामना कर रहे हैं। विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम में शामिल अभियोजकों ने न्यायमूर्ति कैनन से मुकदमे की सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में 15 अरब डॉलर और निवेश करने की इच्छुक: सीईओ

न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप के वकील सुनवाई की तारीख को आगे खिसकाने का विरोध नहीं कर रहे हैं। सुनवाई की तारीख के संबंध में न्यायाधीश द्वारा जल्द फैसला किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन