By रेनू तिवारी | Jul 18, 2019
हॉलीवुड में एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की जोड़ी को साथ देखना लोगों को खूब पसंद है। इसके बाद अगर दूसरे नंबर की बात करें तो पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी वाइफ हैली बाल्डविन आते है। बीबर- हैली की केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन हर जगह फैंस को पसंद आती है। अभी कुछ दिन पहले दोनों के बीच टकराव की खबरें आई थी जिसके बाद ये कयास लगाये जाने लगे थे कि शायद अब दोनों अलग हो जाएंगे लेकिन जस्टिन बीबर ने इन सारी खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था कि हैली बाल्डविन के साथ मेरे रिश्ते पूरी तरह मधुर हैं। प्यार में छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। इस बयान के बाद तलाक की खबरें ठंडे बस्ते में चली गई थी।
इसे भी पढ़ें: प्रभास का वह एक्शन जिसमें खर्च हुए 70 करोड़, क्या आपको है इसकी जानकारी?
अब हाल ही में जस्टिन बीबर ने अपनी वाइफ हैली बाल्डविन के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेडरूम की तस्वीर शेयर की है। बीबर- हैली की ये तस्वीर उन दोनों के निजी पलों की है जिसे जस्टिन बीबर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में हैली बाल्डविन बीबर की बाहों में सोती नजर आ रही हैं। वहीं जस्टिन शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर काफी रोमांटिक है। तस्वीर को देखकर ऐसा बिलकुल नहीं कहा जा सकता कि दोनों के बीच किसी तरह का टकराव है। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
यहां देखें तस्वीर-
तस्वीर को शेयर करते हुए जस्टिन ने कैप्शन दिया, 'My lips get jealous of my arms cuz I can hold you with them.' जस्टिन का ये रोमांटिक कैप्शन भी काफी सुर्खिया बटोर रहा है। खास कर कपल्स को बीबर ये लाइन बहुत पसंद आ रही हैं।