Anant-Radhika के संगीत समारोह में धमाकेदार परफॉरमेंस के बाद Justin Bieber ने अंबानी परिवार के साथ साझा की Candid Pics

By एकता | Jul 07, 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर ने धामकेदार परफॉरमेंस दी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में, जस्टिन दूल्हा-दुल्हन अनंत और राधिका के साथ नजर पोज देते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा जस्टिन ने अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की भी समय बिताया। तस्वीरों में, श्लोका, अनंत और आनंद पीरामल के साथ जस्टिन को बातचीत करते देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: YRF के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म में Alia Bhatt के साथ नजर आएंगी Sharvari, प्रोजेक्ट के टाइटल का हुआ ऐलान, शूटिंग भी शुरू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह से सामने आयी वीडियो में, बॉलीवुड सितारों को सिंगर की मशहूर धुनों पर नाचते देखा जा सकता है। बता दें, इस परफॉरमेंस के लिए जस्टिन को अंबानी परिवार ने 10 मिलियन अमरीकी डॉलर का भुगतान किया है। जस्टिन से पहले रिहाना जैसे बड़े हॉलीवुड सिंगर अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉरमेंस दे चुके हैं। जामनगर में पहले और इटली के क्रूज में दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा

पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय और बैंकिंग समावेश को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा आह्वान

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया