आठ साल के लंबे इंतजार के बाद एसी मिलान और जुवेंटस ने चैंपियन्स लीग में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

मिलान। सात बार के चैंपियन एसी मिलान ने आठ साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई किया जबकि युवेंटस भी इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए से यूरोपीय क्लबों की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफल रहा। फ्रैंक केसी के पेनल्टी पर किये गये दो गोल की बदौलत एसी मिलान ने अटलांटा को 2—0 से हराया। अटलांटा सेरी ए चैंपियन इंटर मिलान के साथ पहले ही शीर्ष चार में स्थान बनाकर चैंपियन्स लीग में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। युवेंटस ने अल्वारो मोराता के दो गोल तथा फेडरिको चीसा और एड्रियन रैबियोट के एक एक गोल की मदद से बोलोग्ना को 4—1 से हराया।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार