ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माँ की हालत में सुधार, दोनों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2020

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिंधिया की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन बाद अस्पताल डिस्चार्ज किया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी सिंधिया और उनकी मां  अस्पताल में ही भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। तीन दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबियत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा था कि उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें बुखार और गले में खराश थी। +

इसे भी पढ़ें: पर्यटक टाइगर सफारी के लिए हो जाए तैयार, 15 जून से खुल जाएगा मध्य प्रदेश का बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11मार्च को भाजपा की स्दस्यता ग्रहण करने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरावा दी थी। जिसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वही भाजपा प्रत्याशी के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद वह चले गए थे, इसी दौरान लॉकडाउन लग गया, और वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रुक गए थे।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश