Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में करीब 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये पहल पूर्वोत्तर को बदलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। सिंधिया ने लेंगपुई हवाई अड्डे पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में मदद मिलेगी।

इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन अगरतला में किया गया था। उन्होंने कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में ऋण की उपलब्धता बढ़ाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर निवेश को बढ़ावा देना है। सिंधिया ने कहा कि 2025 में आयोजित पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन में क्षेत्र के लिए करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जताई गई थीं, जिसमें मिजोरम को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली थी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बैंकर्स सम्मेलन का उद्देश्य संस्थागत ऋण की उपलब्धता मजबूत करके क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को अधिक आर्थिक गतिविधियों में बदलना है। अधिकारियों ने बताया कि सिंधिया मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा

Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन

High Uric Acid के लक्षण और बचाव: जोड़ों में सूजन और Gout का खतरा ऐसे घटाएं

भारत-ब्रिटेन FTA के तहत 1 अरब पाउंड के नए सौदे, ब्रिटिश डेलिगेशन पहुंचा