पूरी हुई दादी विजयाराजे सिंधिया की मुराद, भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य

By अंकित सिंह | Mar 11, 2020

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया है। सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए 2 जीवन बदलने वाली घटनाएं हुई हैं - एक, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया और दूसरा, कल जब मैंने अपने जीवन के लिए एक नया रास्ता चुनने का फैसला किया ... कांग्रेस पार्टी अब वह पार्टी नहीं रही है कि वह पहले था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जन सेवा का उद्देश्य उस पार्टी (कांग्रेस) द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टी की वर्तमान स्थिति यह इंगित करती है कि यह वैसा नहीं है जैसा वह हुआ करता था।

विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और भाजपा की संस्थापक सदस्यों में रही हैं। उन्होंने जनसंघ और भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी जीता था। वहीं, ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और पार्टी के साथ रहे। हालंकि, ज्योतिरादित्य की दो बुआ भाजपा में शुरू से ही रही हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया ने भाजपा की वरिष्ठ नेताओं में हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया कई बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं जबकि यशोधरा राजे मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े पदों पर रही हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत भी भाजपा के सांसद हैं। 

इसे भी पढ़ें: बागी विधायक भाजपा में नहीं होना चाहते शामिल, कांग्रेस सूत्र का दावा- 14 विधायक हमारे संपर्क में

मंगलवार की सुबह जब देश होली मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इससे पहले, मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधिया की बैठक लगभग एक घंटे तक चली। इसके बाद सिंधिया ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया। सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू