केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने नई दिल्ली में भारत 6G Alliance की प्रगति और लक्ष्यों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भारत के 6जी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत 6जी अलायंस की प्रगति और उठाए गए कदमों की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च, 2023 को भारत का 6जी दृष्टिकोण पत्र जारी किया था।

इसमें स्पेक्ट्रम, उपकरण प्रौद्योगिकी और विनिर्माण परिवेश, तकनीक, एप्लिकेशन और 6जी के इस्तेमाल के तरीकों और राजस्व आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बयान के अनुसार, ‘‘अलायंस के सदस्य संगठनों के पास सामूहिक रूप से 5जी और 6जी प्रौद्योगिकियों से संबंधित 7,700 से अधिक पेटेंट आवेदन किये हैं, जिनमें 4,400 से अधिक आवेदन विदेशों में दिये गये हैं। यह भारत के शोध और नवोन्मेष परिवेश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah