ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे मुख्यमंत्री ! जैन मुनि की भविष्यवाणी- हो सकता है आप इन्हें CM के रूप में देखें

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत सरकार में नागर और विमानन मंत्रालय के मंत्री हैं। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगातार बड़े नेता के तौर पर देखा जाता है। इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर ग्वालियर जिले के एक जैन संत ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, ग्वालियर के फूलबाग पर आयोजित गजराज महोत्सव के दौरान सिंधिया जैन संत से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर ने उन्हें आशीर्वाद दिया। बाद में बातचीत में मुनि श्री विजयेश सागर ने कहा कि हो सकता है कि कुछ दिन बाद आप सिंधिया को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखें। जैसे ही संत मुनि ने यह बात कही, सिंधिया समर्थक नारे लगाने शुरू कर दिए। सिंधिया की तारीफ करते हुए संत ने कहा कि वह हमेशा विकास की बात करते हैं। उनके मन में ग्वालियर के साथ-साथ प्रदेश के विकास को लेकर भी लगातार चिंताएं रहती हैं। वह प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के लिए पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। संत मुनि ने कहा कि चाहे महाभारत हो या फिर राजनीति, हमेशा धर्म और सत्य की ही जीत होती है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी