शराब घोटाले में तिहाड़ में बंद K Kavitha की बिगड़ी तबीयत, DDU अस्पताल ले जाया गया

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता को मंगलवार शाम दिल्ली के डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। वह दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल में हैं। के कविता को इस साल 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। छह दिन बाद, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार कर लिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल क्यों ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले की CBI जांच हुई पूरी, केजरीवाल की भूमिका पर जांच एजेंसी ने दिया बड़ा अपडेट

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश सुनाया। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को अप्रैल में तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं। ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था और वह इस मामले में न्यायिक हिरासत में थीं।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक