केरल में के-रेल परियोजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है: अश्विनी वैष्णव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में कमियों के कारण केरल में तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक ‘सिल्वर लाइन’ को अभी मंजूरी नहीं मिली है।

वैष्णव के अनुसार, केआरडीसीएल ने एक सर्वेक्षण के बाद परियोजना की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की, जिसमें कई खामियां हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, दक्षिण रेलवे ने केआरडीसीएल को उन कमियों को दूर करने और नवीनतम तकनीकी मानकों के अनुसार संशोधित डीपीआर तैयार करने की सलाह दी है।

इन नवीनतम तकनीकी मानकों में ब्रॉड गेज को अपनाना, उपयुक्त बिंदुओं पर मौजूदा भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ एकीकरण, समतल रूलिंग ग्रेडिएंट, 160 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता, कवच का प्रावधान, 2x25 केवी क्षमता के साथ विद्युतीकरण, यार्ड और सेक्शन के लिए उचित जल निकासी योजना, निर्माण और संचालन के दौरान पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान आदि शामिल हैं। वैष्णव ने कहा, परियोजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक

Benjamin Franklin Death Anniversary: 10 साल में स्कूल छोड़ा, America के बने Founding Father, जानें Benjamin Franklin की कहानी

मैं हाल ही में हटाया गया Deputy Leader हूं..., Rajya Sabha में Raghav Chadha का AAP पर तंज