पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, कहा- आप जो केएल राहुल के साथ कर रहे हो वो ठीक नहीं...

By Kusum | Feb 11, 2025

टीम इंडिया ने भले ही इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ओपनिंग से लेकर निचले क्रम तक बैटिंग ऑर्डर में काफी फेरबदल देखने को मिले। इसको लेकर हेड कोच का कहना है कि उनको फ्लेक्सबिलिटी चाहिए, लेकिन 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने गौतम गंभीर पर केएल राहुल को लेकर निशाना साधा है। 

गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कोच ने केएल राहुल की जगह अक्षर पटेल को खिलाने का जो फैसला किया है, वह सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, अरे, गंभीर तुम जो कर रहे हो वह सही नहीं है। हां परिस्थिति के हिसाब से भारत अक्षर को नंबर 5 पर भेज सकता है लेकिन ये एक सुसंगत रणनीति नहीं हो सकती। अगर तुम इस तरह के बदलाव करते रहोगे, तो तुम्हें पता है कि क्या होगा, एक अहम मैच होगा जहां सब कुछ बिखर जाएगा। यही बात मुझे चिंतित करती है। 

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, आप बाएं-दाएं हाथ के संयोजन के बारे में बात करके इसे उचित नहीं ठहरा सकते। क्या इसका मतलब ये है कि आपको टॉप चार में बाएं-दाएं संयोजन की परवाह नहीं  है? ये केवल नंबल 5 पर ही क्यों मायने रखता है? मुझे अक्षर पटेल से कोई परेशानी नहीं है वह अपने मौकों का पूरा फायदा उठा रहा है, लेकिन अगर आप राहुल को निचले क्रम में उतार रहे हैं, तो ऋषभ पंत को नंबर 6 पर खिलाइए। राहुल के आत्मविश्वास को कम क्यों किया जाए? क्या ये उस खिलाड़ी के साथ उचित है जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर