संबंध न बनाने पर महिला खिलाड़ी को दी टीम से निकालने की धमकी, कोच को दी गई कठोर सजा

By निधि अविनाश | Mar 19, 2022

महाराष्ट्र के अकोला में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोच ने महिला कबड्डी खिलाड़ी को पहले झांसा दिया फिर उसके साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया। इस मामले में कोर्ट ने कोच को दोषी ठहराया था क्योंकि आरोपी के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले थे। आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

आरोपी कोच का नाम शुद्धोधन सहदेव अंभोरे है और इसपर महिला खिलाड़ी के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। कोच ने महिला खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने का झांसा दिया था। मामला 30 जुलाई 2018 का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपी कोच ने उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देता था। महिला को टीम से निकालने की धमकी देता था जिसके कारण मजबूरन महिला खिलाड़ी को कोच की बात माननी पड़ी। इस बीच महिला गर्भवती भी हो गई। सरकारी अस्पताल में महिला ने छोटी बच्ची को जन्म तक दिया लेकिन स्पताल कर्मियों को शक हुआ कि ये महिला खिलाड़ी अविवाहित मां बनी है। अस्पताल ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और महिला खिलाड़ी से पूछताछ कर सारी बात का खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट, दो युवकों की मृत्यु

आरोपी कोच ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि, यह बच्ची उसकी नहीं है। पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जिससे साफ पचा चल गया कि बच्ची का पिता आरोपी कोच ही है। एक अनय खिलाड़ी से भी छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को कोर्ट द्वारा कोच को दोषी माना गया है। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और साथ ही 3.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं एक अन्य महिला कबड्डी खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ मामले में भी आरोपी कोच शुद्धोधन अंभोरे को धारा 354 के तहत 5 साल और धारा 506 के तहत 2 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

प्रमुख खबरें

पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

Bharat Mandapam में BIRC के दौरान प्रदर्शित होंगी 200 Rice Varieties

Trump VS Media: अमेरिकी चैनलों ने लाइव कवरेज रोकी, जवाब में व्हाइट हाउस ने ‘ट्रम्प TV’ ही लॉन्च कर दिया

150 करोड़ के भव्य बजट में बन रही महावीर कर्ण का फर्स्ट लुक आउट! दमदार रूप में नजर आए Raghava Lawrence