कबीर सिंह की एक्ट्रेस जुबिन नौटियाल संग कर रही हैं शादी!

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 14, 2022

फिल्मी दुनिया के गलियारे में इन दिनों दो नए लवबर्ड्स की काफी चर्चा हो रही है और वो दो नए लवबर्ड्स हैं फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता। जुबिन नौटियाल का नाम इस वक्त उनके गानों के अलावा उनके रिलेशनशिप को लेकर भी काफी ज्यादा सुनाई दे रहा है, हालांकि इन खबरों को लेकर दोनों में से किसी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरें तो यहां तक है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

पिछले दिनों निकिता दत्ता ने इंस्टाग्राम पर देहरादून से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मैं अपनी आत्मा इन पहाड़ों में छोड़ आई हूं, इस पर जुबिन ने जवाब दिया था- तुमने अपना दिल भी यहीं छोड़ दिया है ना? जिसके बाद से दोनों के बीच रिलेशन के कयास लगाए जाने लगे। ख़बरें यहां तक थी कि निकिता उत्तराखंड में जुबिन के परिवार से मिलीं, वहीं जुबीन का परिवार भी वेडिंग प्लान के सिलसिले में मुंबई आया था।

जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता को अक्सर डिनर डेट्स पर या घूमते हुए और एयरपोर्ट पर देखा जा चुका है। इसके साथ ही दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब कमेंट करते रहते हैं। इन दोनों ने भले ही अपने रिश्ते की अभी तक कोई ऑफिशियल बयान ना दिया हो, पर इनका मिलना जुलना, इनके सीरियस रिलेशनशिप की ओर इशारा कर रहा है।

निकिता दत्ता इन फिल्मों में आई है नजर

निकिता दत्ता को फिल्म कबीर सिंह और द बिग बुल के लिए जाना जाता है। कबीर सिंह में निकिता ने एक्ट्रेस जिया शर्मा का रोल निभाया था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके छोटे से सीन ने उनको काफी प्रसिद्धि दी थी। इसके बाद निकिता अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल में भी नजर आई थीं। वहीं जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गाने समेत कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियोस भी बनाए हैं।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं