काबुल के आत्मघाती बम विस्फोट में सात मारे गए, आठ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख जनरल सैयद मोहम्मद रोशनदिल ने कहा कि मध्य काबुल में संचार मंत्रालय के सामने एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे चार बंदूकधारियों के इमारत और भारी सुरक्षा वाले सरकारी परिसर में घुसने का रास्ता साफ हो गया। 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमले में चार नागरिक और तीन सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आठ नागरिक घायल हुए हैं। किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी सक्रिय हैं और काबुल में इससे पहले हुए हमलों की जिम्मेदारी ले चुके हैं। हालांकि तालिबान ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। 

रहीमी ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों द्वारा सभी चार हमलावरों को मार गिराने के साथ ही सुरक्षा अभियान खत्म हो गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह