कैलाश खेर के लाइव परफॉर्मेंस से मुग्ध हुई काशी की जनता

By आरती पांडेय | Dec 27, 2021

वाराणसी। टीवी चैनल ज़ी टीवी एक अनोखा भक्ति गायन रियलिटी शो ‘स्वर्ण स्वर भारत‘ लेकर आ रहा है। यह शो भारतीय मूल्यों का उत्सव मनाएगा और कुछ रोचक कहानियों के अनोखे संगम के जरिए हमें अपनी जड़ों तक ले जाएगा। फैथम पिक्चर्स और कैलासा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रोड्यूस किया गया ‘स्वर्ण स्वर भारत‘, माननीय प्रधानमंत्री की नेक पहल आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक विनम्र योगदान है। इस शो को प्रमोट करने के लिए स्वर्ण स्वर भारत के एक जज और सिंगर कैलाश खेर वाराणसी पहुंचे है और काशी फिल्म फेस्टिवल में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से जनता को मंत्रमुग्ध कर रहे है। 

कैलाश खेर ने कहा कि अपनी तरह के पहले काशी फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है, जो हमारे शो स्वर्ण स्वर भारत की तरह प्रधानमंत्री की अनूठी पहल - आज़ादी का अमृत महोत्सव को एक विनम्र योगदान है। यह पहल भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमारी समृद्ध संस्कृति और हमारी तमाम उपलब्धियों का उत्सव मनाती है। इसी तरह, हमारा शो भी भक्ति गायन के माध्यम से दर्शकों को उनकी जड़ों से जोड़ता है। मैंने इस फेस्टिवल में अपनी परफॉर्मेंस का भरपूर मजा लिया और अभूतपूर्व रूप से हमारे भक्ति और आध्यात्मिक संगीत की सुंदरता को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। यहां की जनता भी शानदार थी और मुझे वाराणसी के नागरिकों का जोश और जज़्बा वाकई बहुत अच्छा लगा। असल में मुझे यहां स्थानीय लोगों और मीडिया से रूबरू होने का भी मौका मिला। वे सभी बड़े विनम्र और मिलनसार थे। कुल मिलाकर, इस बेमिसाल शहर में यह मेरी एक यादगार यात्रा थी। 

इसे भी पढ़ें: जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, पुष्प वर्षा करते हुए किया गया स्वागत 

कैलाश खेर की कैलासा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ‘स्वर्ण स्वर भारत‘ को प्रोड्यूस भी कर रही है, जिसमें जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास के साथ मशहूर सिंगर्स - पद्मश्री कैलाश खेर और पद्मश्री सुरेश वाडकर जजों के रूप में नजर आएंगे। ये तीनों जज कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को सुर, भाव और सार की कसौटी पर परखेंगे। पॉपुलर एक्टर रवि किशन इस शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे, जिसका प्रीमियर 2022 में होने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी