कैलाश विजयवर्गीय का दावा, नहीं टिकेगा बेमेल विचारधारा वाले दलों का गठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

इंदौर (मध्यप्रदेश)। भाजपा महासचिवने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करने के लिये बेमेल विचारधारा वाले दलों का गठबंधन हो रहा है, लेकिन इस गठजोड़ के भविष्य को लेकर जनमानस में कई सवाल तैर रहे हैं। विजयवर्गीय का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना खारिज करते हुए कहा है कि राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी और यह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। 

इसे भी पढ़ें: उस रात की कहानी, जब नेहरू के बिस्तर पर सो गया सुरक्षा गार्ड...

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की नयी सरकार बनने की स्थिति में महाराष्ट्र में भाजपा की भावी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर पार्टी महासचिव ने कहा,  हम तो आशीर्वाद देंगे। हम चाहेंगे कि प्रदेश का विकास हो। हम (संभावित सरकार को) तोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा, हमने भी अपनी विपरीत विचारधारा वाली पार्टी (पीडीपी) से जम्मू-कश्मीर में समझौता किया था। लेकिन हमारा लक्ष्य पहले से तय था। हमने इस सूबे से अनुच्छेद 370 हटाकर बता दिया कि यह समझौता क्यों किया गया था। विजयवर्गीय ने इसी संदर्भ में कहा,  कभी-कभी दो कदम आगे बढ़ने के लिये एक कदम पीछे हटाना पड़ता है। हमने यह करके दिखाया। 

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही